OMG! Women Are More Fit Than Men
आमतौर पर ऐसा माना जाता है और लोगों के बीच धारणा भी यही होती है कि पुरुष, महिलाओं से ज्यादा Fit होते हैं। जिम में भी वह ज्यादा Time देते हैं। Weight Lifting करते हैं, Muscles बनाते हैं, जिम में पसीने बहाते हैं और यह सब करने वाले पुरुषों की संख्या महिलाओं से ज्यादा होती है। हालांकि एक New Study में जो दावा किया गया है कि उसे जानकर पुरुषों को जलन महसूस होने वाली है और वो इसलिए क्योंकि इस Study की मानें तो महिलाएं पुरुषों से ज्यादा Fit होती हैं।
महिलाएं जल्दी Oxygen को Process करती हैं
जब बात Workout की आती को ऐसा माना जाता है कि पुरुषों के शरीर के साइज, Strength और Speed की वजह से उनके पास महिलाओं की तुलना में ज्यादा advantage होता है। हालांकि Journal of Applied Physiology, Nutrition and Metabolism नाम की पत्रिका में प्रकाशित नई Research की मानें तो एक पहलू जिसमें महिलाएं, पुरुषों की तुलना में बेहतर Perform करती हैं वो ये है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा जल्दी Oxygen को प्रोसेस कर पाती हैं।
Treadmill पर Walking कर हुई Research
University of Waterloo में हुई इस Research में 9 महिलाएं और पुरुषों को Treadmill पर चलने के लिए कहा गया। इस Study में शामिल प्रतिभागियों को Treadmill पर पहले खड़े रहने और फिर चलने के लिए कहा गया। इस दौरान अनुसंधानकर्ताओं ने Notice किया कि सभी प्रतिभागियों ने कितनी Oxygen का इस्तेमाल किया और उन्हें उस Activity के अनुरूप बनने में कितना समय लगा।
Workout Mode में आने में महिलाओं को लगा कम समय
Study में सामने आया कि पुरुषों को इस Workout Mode को अपनाने में करीब 42 Second का वक्त लगा तो वहीं महिलाएं 30 Second में ही आराम से इसे करने लगीं। यह भी पता चला कि महिलाएं करीब 30 प्रतिशत Oxygen से अपनी मांसपेशियों को जल्दी चार्ज कर लेती हैं और सांस लेने में उन्हें कम परेशानी होती है। पुरुषों में इससे जुड़ी समस्याएं ज्यादा पाई गईं।
0 Comments