![]() |
Pranjal Dahiya Haryanvi Song |
सपना चौधरी को कड़ी टक्कर दे रहीं प्रांजल दहिया, धूम मचा रहा '52 गज का दामन' गाने
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के वीडियो यूट्यूब पर काफी देखे जाते हैं, लेकिन अब एक और हरियाणवी डांसर प्रांजल दहिया (Pranjal Dahiya) उन्हें कड़ी टक्कर देती हुई नजर आ रही हैं।
विशेष चीज़ें
- सॉन्ग का टाइटल है '52 गज का दामन'
- प्रांजल दहिया हरयाणवी डांस वीडियो सांग
- सुपरहिट प्रांजल दहिया सॉन्ग
Onlinenews| हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के वीडियो यूट्यूब पर काफी देखे जाते हैं, लेकिन अब एक और हरियाणवी डांसर प्रांजल दहिया (Pranjal Dahiya) उन्हें कड़ी टक्कर देती हुई नजर आ रही हैं। उनका गीत '52 गज का दामन'(52 Gaj Ka Daman) अक्टूबर में रिलीज़ हुआ था और तीन महीने से भी कम समय में इस गीत को यूट्यूब पर 23 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है। सपना चौधरी की तरह ही प्रांजल दहिया के स्टाइल और डांस को भी लोग पसंद कर रहे हैं। उनके गाने भी रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। जुलाई में एक और गाना 'ओल्हा' रिलीज किया गया था। इस गाने को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।
ये भी देखें - हरियाणवी डांसर प्रांजल दहिया का नया गाना हुआ रिलीज, देखें वीडियो ऑनलाइन
गीत - 52 गज का दामन (52 Gaj Ka Daman)
स्टाररिंग - प्रांजल दहिया, अमन जाजी
गायक - रेणुका पानवर
गीत - आदरणीय मुकेश जाजी
संगीतकार - अमन जाजी
संगीत - MUSIC MJ
इतना ही नहीं, पिछले साल रिलीज हुआ उनका गाना 'झंझर' भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। गाने को यूट्यूब पर अब तक 3. 8 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। अपने YouTube डेब्यू से पहले, प्रांजल दहिया (Pranjal Dahiya) एक टिकटॉक स्टार रही हैं, जिन्होंने वीडियो लोकप्रिय होने के बाद हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में आई हैं। उन्हें पहली बार अक्की कल्याण के गाने पर काम करने का अवसर मिला था।
ये भी देखें - सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा सपना चौधरी के डांस का यह वीडियो,लाखों लोगों ने देखा
पिछले एक साल में, प्रांजल दहिया (Pranjal Dahiya) ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने लिए तेजी से जगह बनाई है। इस वजह से लोग अक्सर उनकी तुलना देसी क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) से करते हैं। प्रांजल दहिया का इंस्टाग्राम पर भी बहुत लोकप्रिय हैं। उनके पास 3 लाख 55 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं, जबकि वह केवल 60 लोगों का फॉलो करते हैं। प्रांजल दहिया (Pranjal Dahiya) अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
यहां देखिए प्रांजल दहिया हरियाणवी हिट सॉन्ग '52 गज का दामन'.....
- Sapna Chaudhary Stage Dance Video on Haryanvi Song Bandook Maregi Teri
- Sapna Chaudhary Latest Dance Video का तहलका, बार-बार देखा जा रहा वीडियो
- Sapna Choudhary Ke Gane | Teri Aakhya Ka Yo Kajal | Sapna Ka Haryanvi Dance Video
- Sapna Choudhary Dance Video Bhojpuri Punjabi Haryanvi Holi Geet 2020
- HOLI 2020 पर आपको झूमने पर मजबूर कर देगा सपना चौधरी का ये डांस विडियो!
लेटेस्ट टेक न्यूज़, बिज़नेस, मनोरंजन, बिज़नेस ऑनलाइन न्यूज़, शेयर बाजार, व्यवसाय ज्ञान, बैंकिंग और ऋण, स्टॉक मार्केट, पैसा, वित्त, बीमा, बचत और निवेश पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
Calculate Love Percentage with True Love Online - Click Here
0 Comments