BJP की दूसरी सूची: भाजपा की दूसरी सूची में MP-बिहार समेत इन राज्यों पर चर्चा, 90 उम्मीदवारों के नाम पर लग सकती है मुहर!

BJP मुख्यालय में सोमवार देर रात तक हुई बैठक में सात राज्यों के करीब 90 उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। लोकसभा चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों की दूसरी सूची को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य वरिष्ट नेता शामिल थे।


BJP poll panel clears names for 15 seats in Karnataka


bjp-2nd-list-finalized-candidates-name-released-soon-for-lok-sabha-elections2024


एएनआई, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी में बैठकों का दौर जारी है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की दूसरी बैठक हुई। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लगभग 90 उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। हालांकि BJP ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


BJP की दूसरी सूची कब आएगी?

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पार्टी सूत्रों ने बताया कि दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में सोमवार देर रात तक हुई बैठक में सात राज्यों के करीब 90 उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है।


BJP की दूसरी बैठक में कौन-कौन शामिल थे?

लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची के लिए सोमवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य वरिष्ट नेता शामिल हुए। केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की दूसरी बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रह्लाद जोशी, नित्यानंद राय, पार्टी सांसद सुशील मोदी, सीआर पाटिल, तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष किशन रेड्डी, हिमाचल एलओपी जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा, कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा, बसवराज बोम्मई, कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र येदियुरप्पा, कर्नाटक के एलओपी आर अशोक, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद थे।


BJP की दूसरी सूची में किन राज्यों पर हुई चर्चा?

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की दूसरी बैठक में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, बिहार, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना की लोकसभा सीटों को लेकर चर्चा हुई। हालांकि सूत्रों ने कहा कि बिहार, तमिलनाडु और ओडिशा में चल रही गठबंधन वार्ता के कारण इन राज्यों के लिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने में देरी हो सकती है। लेकिन गुजरात की बाकी सभी 11 सीटों पर चर्चा हुई और सात सीटों पर नाम फाइनल हो गए हैं।


BJP की दूसरी सूची में सीटों का समीकरण

मध्य प्रदेश की बाकी पांच सीटों के लिए बातचीत हुई, लेकिन सहमति केवल चार सीटों पर बनी है। महाराष्ट्र की 25 सीटों, तेलंगाना की आठ सीटों और कर्नाटक की सभी 28 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श किया गया। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि जद (एस) को कर्नाटक में तीन सीटें मिलने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर भी चर्चा हुई। बिहार में जेडी (यू), लोक जनशक्ति पार्टी और अन्य, तमिलनाडु में एआईएडीएमके, हरियाणा में जेजेपी और ओडिशा में बीजेडी जैसे दलों के साथ प्रस्तावित गठबंधन ने अभी तक सीट-बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।


BJP की पहली सूची में 195 उम्मीदवारों के नाम

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने 2 मार्च को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। भाजपा की पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल थे। पीएम मोदी इस बार भी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। 195 उम्मीदवारों में से 34 केंद्र और राज्यों के मंत्री हैं, जबकि दो पूर्व मुख्यमंत्री हैं जो सूची में हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में BJP के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने कुल 303 सीटें जीतीं थी। इस साल अप्रैल या मई में लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है।


BJP और BJD के बीच गठबंधन की बात कितनी आगे बढ़ी है? BJP नेताओं को दिल्ली बुलाया गया